07 सितंबर राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए मुश्किलों से भरा रहेगा आज का दिन, जानें अपनी राशि का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
Aaj Ka Rashifal 19 January: इस राशि के लोग खरीदें पीतल के बर्तन, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 07 September, 2020: 7 सितंबर 2020 को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और सूर्य आपकी स्वयं की राशि यानि सिंह राशि में विराजमान हैं। आश्विनी नक्षत्र और वृद्धि योग बना हुआ है।

हम आपको बता रहे हैं आज 07 सितंबर 2020 का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (07 September, 2020 Ka Rashifal):


मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन शानदार रहेगा। धन के मामले में स्थिति अनुकूल रहेगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। किसी भी काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में भी आपका खूब मन लगेगा। पुराने किये हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। शत्रु पर भारी पड़ेंगे। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें। काम-काज में वृद्धि के आसार हैं। रिश्तों और दोस्तों के मामले में दिन काफी सकारात्मक रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज का दिन आपके आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन आप परेशानियों से बहुत बढ़िया तरीके से उभर  पाएंगे। भागीदारी व्यावसायिक सम्पर्कों में सुधार लाएगी। छात्रों को कम मेहनत में अच्छे परिणाम हासिल होने के आसार है। किसी नए कोर्स में एडमिशन लेने के दिन शुभ है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक गुजरेगा।


कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले में समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन शानदार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपका दिन शुभ रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ समय बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज पुराने कामों को निपटाकर कुछ नया शुरू करने का दिन है। आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। पूंजी निवेश न करें। कोई रिस्‍क न लें। अनजान लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। अनजान लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। आज कुछ नया सीखेंगे। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज पैसों के मामले में आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी को आज अपना पैसा उधार ना दें। निवेश के लिए समय उत्तम है। व्‍यवसायिक सफलता का योग है। प्रोफेशनल मामलों में स्थितियां ठीक रहेंगी। आपको पारिवारिक विवादों से बचना चाहिए। शहर से बाहर यात्रा थकान देने वाली होगी। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बिजनेसमैन को फायदा होने का योग बन रहा है। अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए रिश्तों का आरम्भ होने के आसार हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नए संबंधों से भी आपको लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपके काम जल्द ही बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। रिस्क लेने से न कतराएं। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। घर का महौल अच्छा बना रहेगा। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए बड़ों की सलाह लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपने निजी जीवन की समस्याओं का सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज आपका भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपके रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे। काम में काफी व्यस्तता रहेगी और आप पर काम का बोझ रहेगा। किसी बात को लेकर आपकी अपने बॉस से बिगड़ सकती है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)