08 सितंबर राशिफल: धनु राशि वालों को बिजनेस में होगा विशेष लाभ, जाने बाकियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
Today Horoscope in Hindi, 15 September, 2020

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 08 September, 2020: आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि पूरा दिन पार कर देर रात 12 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही चन्द्र षष्ठी व्रत है। हम आपको बता रहे हैं आज 08 सितंबर का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल:-

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन शानदार रहेगा। धन के मामले में स्थिति अनुकूल रहेगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। किसी भी काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में भी आपका खूब मन लगेगा। पुराने किये हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। शत्रु पर भारी पड़ेंगे। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें। काम-काज में वृद्धि के आसार हैं। रिश्तों और दोस्तों के मामले में दिन काफी सकारात्मक रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी करीबी दोस्त की मदद से नए काम पर सोच-विचार करेंगे। प्रेम के लिए दिन अनुकूल है। घर वालो का साथ मिलेगा। युवक-युवतियों को नया साथी मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। भाई-बहन के रिश्तें बेहतर होंगे। सेहत में सुधार होगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले में समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन शानदार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपका दिन शुभ रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ समय बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज पुराने कामों को निपटाकर कुछ नया शुरू करने का दिन है। आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। पूंजी निवेश न करें। कोई रिस्‍क न लें। अनजान लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। अनजान लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। आज कुछ नया सीखेंगे। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज पैसों के मामले में आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी को आज अपना पैसा उधार ना दें। निवेश के लिए समय उत्तम है। व्‍यवसायिक सफलता का योग है। प्रोफेशनल मामलों में स्थितियां ठीक रहेंगी। आपको पारिवारिक विवादों से बचना चाहिए। शहर से बाहर यात्रा थकान देने वाली होगी। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बिजनेसमैन को फायदा होने का योग बन रहा है। अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए रिश्तों का आरम्भ होने के आसार हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभप्रद होगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी, हालांकि किसी तरह की यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण हो सकती है। आज बिजनेसमैन किसी डील के लिये जा रहे हैं तो आज  फायदा मिलना तय है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नए संबंधों से भी आपको लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपके काम जल्द ही बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। रिस्क लेने से न कतराएं। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। घर का महौल अच्छा बना रहेगा। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए बड़ों की सलाह लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपने निजी जीवन की समस्याओं का सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज आपका भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपके रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे। काम में काफी व्यस्तता रहेगी और आप पर काम का बोझ रहेगा। किसी बात को लेकर आपकी अपने बॉस से बिगड़ सकती है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)