1 अप्रैल राशिफल: सिंह राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 1 April 2020: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 1 अप्रैल का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (1 April 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। सभी योजनाएँ समय से पूरी हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।


वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। धन का अपव्यय न करें। कार्यस्थल पर आपको सहयोग और प्रशंसा मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपका मन प्रसन्न कर देगी। युवाओं को जीवन में प्रेम की कमी महसूस होगी। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। अचानक या जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।

मिथुन: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज समय की बर्बादी करने से बचें। अपने कामों को तेजी से निपटाने पर ध्यान दें। निजी और व्यवसायिक दोनों मामलों में आपको अतिरिक्त समय और ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। विवाहितों को ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा।

कर्क: आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। दिन और परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में हैं। इस समय का पूरा लाभ उठाएं। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। धार्मिक कार्यों में आज आप समय बिताएंगे। जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन खुशनुमा बना सकता है।


सिंह: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। आज आपकी किसी ऐसे पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आपको अपनी क्षमता के अनुरूप कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप आर्थिक तंगी दूर करने में कामयाब होंगे। अगर आप नौकरी या बिजनेस में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। जीवनसाथी की वजह से काम गड़बड़ भी हो सकते हैं।

तुला: आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आरम्भ होने के आसार हैं। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। कामकाज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें।

वृश्चिक: आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। कुछ मामलों पर अधिकारियों की सहायता हो सकती है। आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा।

धनु: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

मकर: छात्र प्रतियोगिता में सफल होंगे। व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही,जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपने निजी जीवन की समस्याओं का सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। दफ्तर में कोई नया काम आपको मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार से जुड़े किसी काम में भागदौड़ हो सकती है। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)