इतिहास में 1 अप्रैल- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1935 से काम करना शुरू किया

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 1 अप्रैल- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1935 से काम करना शुरू किया

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 1 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

1 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • फ्रांस में 1582 में फूल्स डे की शुरूआत।
  • जापान में 1793 में ‘उनसेन’ नामक ज्वालामुखी फटने से तक़रीबन 53000 लोगों की मौत।
  • कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल 1839 में शुरू किया गया था।
  • सन 1912 में दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया।
  • 1930 में देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 14 और लड़कों की 18 वर्ष की गई।
  • पाकिस्तान, कराची में 1933 में भारतीय वायु सेना(IAF) की स्थापना की गई।
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(RBI) ने 1 अप्रैल 1935 से काम करना शुरू किया। इसके लिए अंग्रेजों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 कानून बनाया था।
  • ओडिशा को बिहार से अलग करके 1936 में एक नया राज्य बनाया गया।
  • भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन 1969 में महाराष्ट्र के तारापुर में शुरू हुआ।
  • भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए 1973 में ‘टाइगर बचाओ’ अभियान चलाया गया।
  • स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर 1 अप्रैल 1976 को एप्पल कंपनी की स्थापना की थी।
  • ईरान 1979 में मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ।
  • 1997 में मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
  • नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को 2001 में कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बना।

1 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • सिखों के नवें गुरु गुरु तेग बहादुर का 1621 में जन्म।
  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का 1891 में जन्म।
  • प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि एवं लेखक केदारनाथ अग्रवाल का 1911 में जन्म हुआ।
  • भारतीय एथलीट फ़ौजा सिंह का 1911 में जन्म।
  • अमेरिकी लेखक विलियम मैनचेस्टर का 1922 में जन्म हुआ।
  • उपन्यासकार मिलान कुंदेरा का 1929 में जन्म हुआ।
  • भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी का 1937 में जन्म हुआ।
  • भारतीय क्रिकेटर अजीत वाडेकर का 1941 में जन्म हुआ।
  • भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय का 1984 में जन्म हुआ।

1 अप्रैल को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)