1 अरब से अधिक लोगों ने देखा वसंतोत्सव रात्रि समारोह

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 12 फरवरी (आईएएनएस)। 11 फरवरी की रात यानी चीनी नव वर्ष की पूर्व-बेला पर चाइना मीडिया ग्रुप का 2021 वसंत त्योहार रात्रि समारोह पूरे विश्व के सामने आयोजित हुआ। जो वैश्विक दर्शकों के लिए एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम है।

छुनवान यानी वसंतोत्सव का रात्रि समारोह सीएमजी द्वारा हर बार नव वर्ष की पूर्व-संध्या पर तैयार एक चतुमुर्खी सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जिसमें गीत, नृत्य, ओपेरा जैसे रंग-बिरंगे कलात्मक कार्यक्रम शामिल होते हैं।


प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार लगभग 1 अरब 14 करोड़ दर्शकों ने यह कार्यक्रम देखा, जिनमें 56.9 करोड़ दर्शकों ने नये मीडिया मंचों के जरिए कार्यक्रम का आनंद उठाया।

अमेरिका, फ्रांस, इटली, रूस, जापान, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, मलेशिया व दक्षिण अफ्रीका आदि 170 से अधिक देशों व क्षेत्रों के 600 से अधिक मीडिया संस्थानों ने इस वर्ष के छुनवान का सीधा प्रसारण किया या इसकी रिपोटिर्ंग की। यूट्यूब और फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर विदेशी नेटीजनों की संख्या 1 करोड़ 87 लाख पहुंची।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)


— आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)