1 फरवरी का इतिहास: पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का 2003 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
1 फरवरी का इतिहास: पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का 2003 में निधन

1 February History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 1 फरवरी को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

Important events of 1 February

  • 1786: लॉर्ड कार्नवालिस भारत का गवर्नर जनरल बना।
  • 1855: ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
  • 1881: दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना हुई।
  • 1884: डाक बीमा योजना लागू हुई।
  • 1924: सोवियत संघ (USSR) ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।
  • 1972: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण का गठन हुआ।
  • 1977: भारतीय तट रक्षक बल का गठन हुआ।
  • 1977: भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना हुयी।
  • 1979: 15 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।
  • 1992: केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ दिया गया।
  • 2002: अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की चरमपंथियों ने हत्या कर दी।
  • 2003: अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
  • 2017: भारत में पहली बार 1 फरवरी साल 2017 में सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश किया गया।

Person born on 1 February

  • 1914: अभिनेता अवतार किशन हंगल का जन्‍म।
  • 1955: प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह का जन्‍म।
  • 1956: भारतीय फ़िल्म अभिनेता ब्रह्मनंदन का जन्‍म।
  • 1957: फ़िल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ का जन्‍म।
  • 1971: भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का जन्‍म हुआ था।

Person died on 1 February

  • 1882: हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का निधन।
  • 1969: प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई का निधन।
  • 2003: पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)