Horoscope Today, 1 जून राशिफल: सिंह राशि वालों को हो सकता है धनलाभ, इन 6 राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 1 June 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 1 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (1 June 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सबकुछ जांच-परख लें। प्रेम जीवन में रिश्तों में मजबूती आएगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


वृष: आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबार के क्षेत्र में लोगों से सहायता मिलेगी। सामाजिक जीवन बेहतर होगा। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। खुद को साबित करने के कई मौके आपको मिलेंगे। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलू महिलाओं के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

मिथुन: आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। आपको नौकरी में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार को समय देंगे और उनकी जरूरतों को समझेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत होगी। छात्रों को मेहनत अधिक करनी होगी। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क: ये समय आपके लिए आगे की ओर बढ़ने का है। जीवन में कुछ सुलझता हुआ दिखाई देगा। काम का दबाव और तनाव कम होगा। पिछले कामों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। अपनी योग्यता पर पूरा विश्वास रखना होगा। लोग आपसे सलाह लेंगे। कुछ लोगों की मदद भी करनी पड़ सकती है। छात्रों की आज पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी।


सिंह: आज का दिन आपके लिए उम्मीदों और आशाओं से भरा रहेगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ी राशि निवेश ना करें। किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। आपको खानपान का विशेष ध्यान इस समय रखना चाहिए।

कन्या: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। वरिष्ठ लोग आपके काम की सराहना करेंगे। आपको कुछ लोगों से सरप्राइज मिल सकता है।  घरेलू कामों पर खर्च करेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मन लगेगा। गृहस्थ जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला: आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। जीवन में प्रगति के रास्ते खुलेंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कामकाज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। यात्रा की योजना बना सकते हैं। लोगों से सहयोग मिलने के संकेत हैं। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

वृश्चिक: आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपको लोगों से सराहना मिल सकती है। आपके विचार पसंद किए जाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। खान-पान पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।परिवार का सहयोग मिलेगा।

धनु: आपका दिन बेहतरीन परिणाम वाला हो सकता है। कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। आपको अपने काम से पूरी तरह संतुष्टि भी होगी। आपको कोई बड़ा जॉब ऑफर मिलेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपमें नई ऊर्जा का संचार करेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर: छात्र प्रतियोगिता में सफल होंगे। व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही,जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। किसी भी दबाव में नहीं आएंगे। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा मेहनत पर ध्यान देना होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन भी आज काफी खुशनुमा रहेगा।

मीन: आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। नए कामों में आपको मनचाहे परिणाम मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। सोचे हुए कार्य समय रहते पूरा कर लेंगे। कहीं निवेश करना चाहते है तो पहले जानकर लोगों से सलाह ले लें। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। दोस्तों से फ़ोन पर बात होगी।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)