इतिहास में 1 मई- भारतीय सिनेमा के महान कलाकार बलराज साहनी का 1913 में जन्म, स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का 1888 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 1 मई- भारतीय सिनेमा के महान कलाकार बलराज साहनी का जन्म 1913 में हुआ

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है।वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 1 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

1 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • यूनाइटेड किंगडम ने पहला आधिकारिक डाक टिकट 1840 को जारी किया।
  • अमेरिका में कामगारों के लिये काम के घंटे तय करने को लेकर 1886 में हड़ताल की गई और उसी दिन से 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस घोषित किया गया।
  • स्वामी विवेकानंद ने 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
  • कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी 1914 में बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।
    भारत में सन 1923 में मई दिवस मनाने की शुरुआत में चेन्नई में हुई। इससे पहले भारत के 80 देश ऐसे थे जहां एक मई को श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता था।
  • महाराष्ट्र को 1960 में राज्य घोषित किया गया था।
  • देश की कोयला खदानों का 1972 में राष्ट्रीयकरण किया गया।
  • फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के 1984 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल हुये।
  • मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त 1999 में की गईं।
  • यूरोपीय संघ में 2004 में 10 नये राष्ट्र शामिल हुए।
  • स्वीडन में समान सेक्स मैरिज को कानूनी तौर पर 2009 में वैध घोषित किया गया।
  • बराक ओबामा ने 2011 में घोषणा की कि 11 सिंतबर के धमाकों का मा्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन मारा गया है।

1 मई को जन्मे व्यक्ति

  • बलराज साहनी का जन्म 1913 में हुआ।
  • भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का जन्म 1919 में हुआ।
  • हिंदी के प्रसिद्ध कवि एवं समकालीन आलोचक नामवर सिंह का जन्म 1927 में हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ एस. एम. कृष्णा का जन्म 1932 में हुआ।
  • समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक रमेश भाई का जन्म 1951 में हुआ।
  • भारत के समकालीन कवि एवं लेखक जगदीश व्योम का जन्म 1960 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म 1988 में हुआ।

1 मई को हुए निधन

  • गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का निधन 2008 को हुआ।
  • भाजपा नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम प्रकाश गुप्ता का निधन 2004 को हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का निधन 1888 को हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)