1 नवंबर का इतिहास- कई राज्यों का स्थापना दिवस आज, 1881 में कलकत्ता में शुरू हुई ट्राम सेवा

  • Follow Newsd Hindi On  
1 नवंबर का इतिहास- कलकत्ता में सियालदह-अर्मेनिया घाट के बीच ट्राम सेवा 1881 में शुरू हुई

1 November History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 1 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

1 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1765: ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
  • 1881: कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।
  • 1913: स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
  • 1950: भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
  • 1956: भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
  • 1956: राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।
  • 1956: केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना।
  • 1956: हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया।
  • 1966: हरियाणा और पंजाब राज्य की स्थापना।
  • 1973: मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
  • 1974: संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • 1979: बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।
  • 1984: भारत की तत्काली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिख विरोध दंगे भड़क गए।
  • 2000: छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।
  • 2005: संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
  • 2007: श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
  • 2010: चीन ने दस साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।

1 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1930: उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल क़ावी देसनावी का जन्म।
  • 1942: हिन्दी की प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक प्रभा खेतान का जन्म।
  • 1973: भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का जन्म।
  • 1973: भारतीय अभिनेत्री रूबी भाटिया का जन्म।

1 नवंबर को हुए निधन

  • 1980: भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक दामोदर मेनन का निधन।

31 अक्टूबर का इतिहास- देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ पटेल का 1875 में जन्म, प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की 1984 में हत्या


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)