1 अक्टूबर का इतिहास- भारत के वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का 1945 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
1 अक्टूबर का इतिहास- भारत के वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का 1945 में जन्म

1 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 1 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

1 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1854: भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ।
  • 1919: हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई थी।
  • 1949: चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।
  • 1949: माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।
  • 1953: आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
  • 1960: नाइजीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
  • 1967: भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
  • 1978: लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।
  • 1998: श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।
  • 2007: सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
  • 2002: एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
  • 2003: नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
  • 2004: इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
  • 2006: इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
  • 2007: जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।

1 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1842: स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का जन्म।
  • 1847: प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट का जन्म।
  • 1895: पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ाँ का जन्म।
  • 1901: स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों का जन्म।
  • 1904: केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी ए. के. गोपालन का जन्म।
  • 1919: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म।
  • 1928: प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का जन्म।
  • 1928: भारत के महान बिलियर्ड्स खिलाड़ी माइकल फ़रेरा का जन्म।
  • 1945: भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का जन्म।
  • 1951: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालायोगी का जन्म।
  • 1975: बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का जन्म।

1 अक्टूबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)