राशिफल 1 सिंतबर: कर्क राशि वालों को बिजनेस में होगा लाभ, जानें बाकियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
Aaj Ka Rashifal 17 January: इस राशि के लोग करें हनुमान चालीसा का पाठ, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 01 September, 2020: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी उसके बाद उसके बाद आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी, जो कि अगले दिन की दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। जानिये अपना राशिफल ( 01 September 2020 Ka Rashifal):-

1- मेष राशि


आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा अपने आपको संभाल कर चलना है। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद भी कर सकता है।

2- वृषभ राशि 

किसी भी तरह की छोटी बातों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। छोटी बातें दिल को ठेस पहुंचा सकती हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है। इस राशि के नौकरी से जुड़े लोगों को आज सुनहरा मौका मिल सकता है।


3- मिथुन राशि 

आर्थिक तौर पर उन्नति करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के पूरे आसार है। जिनसे पहले अनबन हुई थी वो आज सब भुलाकर दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे।

4- कर्क राशि 

आपका आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। फिट रहने के लिए फलाहार का सेवन करें, इससे आपको फायदा मिलेगा। बिना वजह घर के किसी पर भी बिल्कुल गुस्सा न करें। बिजनेस में विशेष लाभ मिलेगा।

5- सिंह राशि

सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस माह का शुरुआत समय आपके लिए मंगलकारी रहेगा। जीवन में स्थिरता महसूस करेंगे।

6- कन्या राशि

आज के दिन कारोबार करने वालों के व्यापार में गति आएगी जिससे आर्थिक लाभ अवश्य होगा। युवा वर्ग स्वयं व मित्रों की उन्नति पर उत्साहित दिखेंगे।

7- तुला राशि 

आज के दिन अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। घर या मकान से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी, मन में अलग खुशी बनी रहेगी। वर्तमान समय में की गई मेहनत भविष्य में अच्छे परिणाम लेकर आएंगी। कुछ लोग आपके व्यापार में बाधा उत्पन्न करने की योजना बना सकते हैं।

8- वृश्चिक राशि 

किसी महिला द्वारा कुछ ऐसी बात बोली जाएगी, जो आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। आकस्मिक धन लाभ की संभावनाएं बनती दिख रही है। शेयर मार्केट से भी धन लाभ की प्रबल सम्भावना है।

9- धनु राशि 

आज कोई न कोई ऐसा प्रस्ताव या मौका जीवन लेकर आ रहा है जो आपके दिन में उत्साह बढ़ा देगा। कई दिनों से रुकी इच्छाएं पूर्ण होंगी। आज का दिन आपको फायदा देने वाला है। बिजनेस में आ रहीं अड़चने किसी की मदद से खत्म हो जाएंगी।

10- मकर राशि 

किसी पुराने सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। किसी बात को मन तक न लगाएं। हर छोटी-छोटी बातों को आप नजरअंदाज करना सीख जाए तो आपके लिए बेहतर होगा।

11- कुंभ राशि 

आज किस्मत आपके साथ कदम मिलाकर जरूर चलेगी। बिजनेसमैन को लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होगी। आज के दिन को आप उसके सदुपयोग में लाएं।

12- मीन राशि 

आज का दिन आपको कोई न कोई अच्छी खबर और लाभ देगा। आपके खर्च बढ़ सकते है लेकिन धनलाभ के नये रास्ते भी नजर आएंगें। ऑफिस में आज किसी से गलती होने पर उससे बहस करने के बजाय माफ कर दें।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)