1 सितंबर का इतिहास- जर्मनी का 1939 में पोलैंड पर आक्रमण के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई

  • Follow Newsd Hindi On  
1 सितंबर का इतिहास- जर्मनी का 1939 में पोलैंड पर आक्रमण के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई

1 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 1 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

1 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1939: जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।
  • 1947: भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
  • 1956: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना हुई।
  • 1964: इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन (IOC) बनाई गयी।
  • 1994: उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
  • 1997: साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एम सी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2005: सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
  • 2008: तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को RBI के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।
  • 2008: यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना लोगो बदला।
  • 2009: वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया।
  • 2009: सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया।

1 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1909: प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म हुआ था।
  • 1923: मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म हुआ।
  • 1927: बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का जन्म।
  • 1933: हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म।

1 सितंबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)