लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार अमेठी जाएंगे राहुल गांधी

  • Follow Newsd Hindi On  
लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार अमेठी जाएंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ चुके राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अपनी पारंपरिक लोकसभा सीट अमेठी में मिली हार के बाद पहली बार बुधवार को वहां जाएंगे। पार्टी नेताओं ने आईएएनएस से सोमवार को कहा कि राहुल गांधी एक दिन की यात्रा पर अमेठी जाएंगे। उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ अमेठी के दौरे पर हो सकती हैं।

राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी से 55 हजार वोटों के अंतर से अपनी सीट हार गए थे। राहुल ने 2004 से अमेठी का लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ा था और वह भारी मतों से विजयी हुए थे।


इस लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में केवल एक सीट हासिल की। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को रायबरेली से जीत मिली थी।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)