10 मार्च राशिफल: वृष राशि वालों को मिल सकता है नया ऑफर, सिंह राशि के जातकों को व्यापार में होगा मुनाफा

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 10 March 2020: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन मंगलवार है। इसके साथ ही रंगों का त्यौहार होली भी आज ही है। हम आपको बता रहे हैं आज 10 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (10 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन शुभ रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपके कुछ नए दोस्त भी बनेंगे। लवमेट को उपहार मिलेगा | किसी से बात करते समय शब्दों पर संयम रखें।


वृष: आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में जल्द ही स्थिति बेहतर बनेगी। किसी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहें। प्रेम जीवन में दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

मिथुन: आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। घर पर दोस्तों का आना-जाना लगा रहेगा। पूरे दिन उत्सव का माहौल रहेगा।

कर्क: आपके लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम वाला रहेगा। आज आप खूब जमकर मेहनत करेंगे। आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार का सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


सिंह: आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी पुरानी बातों लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। पुराने कामों को अच्छे से अंजाम देंगे। लंबे अटके हुए काम पूरे होने से मन हर्षित होगा। इनकम भी बढ़ेगी। परिवार का माहौल कुछ परेशानी वाला हो सकता है। घर में किसी समारोह का आयोजन होगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।

Holi Horoscope 2020: इस होली पर कैसा रहेगा आपका दिन, जान लें ये होंगे फायदे

कन्या: आज आपका शानदार रहेगा। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। शिक्षा में आप का प्रदर्शन सुधरेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। अपने विरोधियों से सावधान रहें।

तुला: आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। कारोबारियों के लिए कोई बड़ी डील होने के योग बन रहे हैं। अपने काम पर ध्यान दें और उसे बढ़िया करने का प्रयास करें। आज किसी छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन रहा है।

धनु: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा। कोई शुभ समाचार आपको मिलेंगे। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

मकर: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी कार्यप्रणाली सुधरेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक नीति में परिवर्तन तत्काल लाभ नहीं देगा। सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्र व संबंधी सहयोग को आगे आएंगे। किसी बड़ी समस्या से भी सामना हो सकता है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन: आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर बना रहेगा। जल्दबाजी से बचना आपके लिए बढ़िया होगा। आपकी पद प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)