10 अक्टूबर का इतिहास- उपन्यासकार आर. के. नारायण और अभिनेत्री रेखा का जन्म, गजल सम्राट जगजीत सिंह का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अक्टूबर का इतिहास- उपन्यासकार आर. के. नारायण और अभिनेत्री रेखा का जन्म, गजल सम्राट जगजीत सिंह का निधन

10 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 10 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

10 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1756: ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।
  • 1846: ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
  • 1868: क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
  • 1944: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान होलोकोस्ट में 800 जीप्सी बच्चों को मार डाला गया था।
  • 1964: टोक्यो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
  • 1971: अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को 1971 में पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से ख़रीदकर अमेरिका लाया गया था।
  • 1978: रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी।
  • 1990: अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष में लौटा।
  • 1991: भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
  • 1992: दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।
  • 2001: बांग्लादेश में ख़ालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
  • 2005: एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
  • 2014: भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गयी।

10 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1899: भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक श्रीपाद अमृत डांगे का जन्म।
  • 1902: कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार के शिवराम कारंत का जन्म।
  •  1906: भारतीय उपन्यासकार आर. के. नारायण का जन्म।
  • 1912: हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक डॉ. रामविलास शर्मा का जन्म।
  • 1913: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फ्रेंच लेखक क्लाद सिमोन का जन्म।
  • 1924: भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का जन्म।
  • 1954: बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का जन्म।

10 अक्टूबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)