शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, सिंधिया के 10 नेताओं को मिली जगह

  • Follow Newsd Hindi On  
MP CM Shivraj Singh Chouhan allocates portfolios Narottam Mishra gets home ministry

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में  शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सरकार के मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्‍तार किया गया। कार्यकारी राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें 20 कैबिनेट स्‍तर के और आठ राज्‍य मंत्री शामिल है।

मंत्रिमंडल में ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ग्रुप को खास तवज्जो मिली है, इस खेमे के तकरीबन 10 विधायक को मंत्री बनाया गया है। वहीं शपथ लेने वाले प्रमुख मंत्रियों में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के दौरान नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह और विश्‍वास सारंग शामिल हैं।


सिंधिया खेमे की तरफ से मंत्री पद की शपथ लेने वालेां में इमरती देवी, प्रमुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया शामिल हैं। मध्‍यप्रदेश के राज्‍यपाल लाल जी टंडन के अस्‍वस्‍थ होने के कारण यूपी की राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल को मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल पद का अतिरिक्‍त कार्यभार सौंपा गया था।

उन्‍होंने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के आज के इस विस्‍तार के साथ अब शिवराज सिंह कैबिनेट में मंत्रियों की संख्‍या 33 हो गई है। शिवराज सिंह चौहान के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करने के समय उनके साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली थी। मध्य प्रदेश में आज शिवराज सिंह चौहान की नई सरकार का दूसरी बार कैबिनेट विस्तार किया गया।

इस दौरान प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, ऊषा ठाकुर ने मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इससे पहले शिवराज चौहान ने 23 मार्च को अकेले मुख्यमंत्री की शपथ ली थी और कोरोना वायरस महामारी के बीच मुख्यमंत्री चौहान ने 29 दिन तक अकेले ही सरकार चलाते रहे।


कैबिनेट मंत्री

गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया), प्रद्युमन सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एदल सिंह कंषाना,  बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग।

राज्यमंत्री

भरत सिंह कुशवाह,  गिर्राज दंडौतिया, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया, इंदर सिंह परमार, रामलेखावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)