10 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 10 September 2019 :  आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 10 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: मन में अशांति के भाव रहेंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार की समस्याएं परेशानी का कारण बनेंगी। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें।


वृष:  आज का दिन सामान्य रहेगा। कर्म के प्रति समर्पण व उत्साह रहेगा। कारोबार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य संबंधी परेशनियां हो सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे।

मिथुन: आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। काम में सफलता मिलेगी। मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। आज आप वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों से प्रगति मिलेगी।

कर्क: आज ईमानदारी से किया गया कार्य अतिरिक्त लाभ के रूप में अपने फल देगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी को हस्तक्षेप न करने दें। नए व्यापारिक अवसर खतरों के बिना नहीं होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।


सिंह: नवीन परिवर्तन हो सकते हैं।आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। आत्मविश्वास अधिक रहेगा। कारोबार में बदलाव हो सकते हैं।

कन्या:  आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी आदतों की वजह से जीवनसाथी के साथ तालमेल नहीं बनेगा। आत्मविश्वास कम रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

तुला: आज मन में तनाव बना रह सकता है। परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।  किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक:  आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहे।  जोखिम भरे कामों से आज दूर रहें, आपके लिए बेहतर साबित होग। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु: आज परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। धैर्यशीलता कम होगी। माता को स्वास्थ्‍य संबंधी परेशनियां हो सकती हैं।

मकर: अपने लक्ष्यों को आँखों से ओझल न होने दें। सम्बन्धों में नकारात्मक परिस्थितियों से बचें। अपने राज़ ख़ुद तक ही रखें। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ: रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मीन: आज का दिन शानदार रहेगा। धन प्राप्ति होगी। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर विरेधी परास्त होंगे। आत्मविश्वास ज्यादा रहेगा लेकिन मन में नकारात्मक विचार भी आएंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)