10 सितंबर का इतिहास- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर रणजी का 1872 में जन्म, जिनके नाम पर खेला जाता है रणजी ट्रॉफी

  • Follow Newsd Hindi On  
10 सितंबर का इतिहास- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर रणजी का 1872 में जन्म, जिनके नाम पर खेला जाता है रणजी ट्रॉफी

10 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 10 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

10 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1846: एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
  • 1926: जर्मनी ने ‘लीग ऑफ नेशंस’ की सदस्यता ली।
  • 1939: कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1943: जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।
  • 1951: ब्रिटेन ने ईरान का आर्थिक बाहिष्कार शुरू किया।
  • 1966: संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
  • 1974: अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1976: इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
  • 2002: यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
  • 2007: नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
  • 2008: स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।
  • 2015: पूर्वोत्तर जापान में बाढ और भूस्खलन के कारण 90 हजार लोग बेघर हुए।
  • 2016: रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।

10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1872: प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रणजी का जन्म हुआ था।
  • 1887: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म हुआ था।
  • 1944: आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म।
  • 1972: भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म।

10 सितंबर को हुए निधन

  • 1915: भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन हुआ था।
  • 1923: बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ था।

World Suicide Prevention Day 2019: दुनिया में हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति कर लेता है खुदकुशी, जानिये विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस से जुड़ी कुछ अहम बातें



9 सितंबर का इतिहास- कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का जन्म

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)