इतिहास में 10 जुलाई- सुनील गावस्कर का जन्मदिन, महान आविष्कारक निकोला टेस्ला 1856 में हुए थे पैदा

  • Follow Newsd Hindi On  
गावस्कर बोले- विश्व कप में 4 विकेटकीपर क्यों खेले, टीम मैनेजमेंट को देना होगा जवाब

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 10 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

10 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह 1246 में दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
  • ईसवी को पहली महिला विमान चालक बायनहोज़न ने 1931 में संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की।
  • हावर्ड ह्यूज ने 1938 में 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया था।
  • मुहम्मद अली जिन्नाह को ब्रिटिश प्रधानमन्त्री क्लेमेंट अटली ने में पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल के रूप में बनाये जाने की सिफारिश की।
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत 1965 में हुई।
  • वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का 1966 में महाराष्ट्र के नासिक जिले से निर्माण शुरू।
  • भारत ने 1986 में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।
  • पाकिस्तान ने 2002 में विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।
  • इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी-एफ़02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र’, श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।
  • भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को 2008 में ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • केन्द्र सरकार ने 2008 में तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।

10 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • वाई-फाई के जनक अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म 1856 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का 1890 में जन्म हुआ था।
  • 1921 में ही आज के दिन गीतकार और शायर असद भोपाली का जन्म हुआ।
  • भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का जन्म 1934 में हुआ।
  • 10 जुलाई 1949 को भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्म हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका परवीन सुल्ताना का जन्म 1950 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह का 1951 में जन्म हुआ।
  • भारतीय फ़िल्म अभिनेता आलोक नाथ का जन्म 1956 में हुआ।

10 जुलाई को हुए निधन

  • 10 जुलाई 1971 को भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार भिखारी ठाकुर का निधन  हुआ।
  • प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार ज़ोहरा सहगल का निधन 2014 में हुआ था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)