इतिहास में 10 मई- मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का 2002 में निधन, 1857 में भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आरंभ हुआ

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 10 मई- मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का 2002 में निधन, 1857 में भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आरंभ हुआ

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 10 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

10 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की 1503 में खोज की।
  • पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने 1526 में तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
  • नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को 1796 में हराया।
  • लंदन की नेशनल गैलरी को 1824 में आम लोगों के लिए खोला गया।
  • भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में इसी दिन आरंभ हुआ था।
  • दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर मेरठ में अंग्रेजों के खिलाफ पहली लड़ाई में ब्रिटिश सेना में काम करने वाले भारत माता के वीरों ने 50 अंग्रेज सिपाहियों को 1857 में मार डाला था।
  • नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में 1916 में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
  • पहली बार बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) 1981 में रात में क्रिकेट मैच खेला गया।
  • संतोष यादव 1993 में दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।
  • दक्षिण अफ़्रीका में 1994 में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।
  • लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर 2005 में भारत और पाकिस्तान सहमत।

10 मई को जन्मे व्यक्ति

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष अल्फ़्रेड बेब का जन्म 1834 में हुआ।
  • बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म 1905 में हुआ।
  • भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित सुभाष कश्यप का जन्म 1929 में हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक योगेन्द्र सिंह यादव का जन्म 1980 में हुआ।

10 मई को हुए निधन

  • महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का निधन 1922 में हुआ।
  • प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख़्तार अहमद अंसारी का निधन 1936 में हुआ।
  • पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु 1999 में हुई।
  • फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का निधन 2002 में हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)