11 अप्रैल राशिफल: कर्क राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क, इन राशियों को लाभ होने के संकेत

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 11 April 2020: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 11 अप्रैल का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (11 April 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज खुद को साबित करने का अच्छा दिन है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। किसी के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको सफलता मिलने के योग हैं।


वृष: आज आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर कोई खास उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। धन संचय कर पाने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना बन रही है। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। परिवार के प्रति अधिक झुकाव रहेगा। प्यार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।

मिथुन: आज किसी भी प्रकार के रचनात्मक कार्य के लिए दिन अच्छा है। आपके काम की गुणवत्ता में सुधार होगा। आज जो कार्य आरम्भ किया है उसे समाप्ति तक अवश्य ले जाएं। प्रेम संबंधों में लड़ाई होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में भी कुछ समस्याएं रह सकती हैं। व्यावसायिक साझेदारी करने से पहले अपनों से सलाह जरूर लें।

कर्क: आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होता नजर आयेगा। आज दोस्तों के साथ खराब हुए रिश्तों में भी सुधार आ सकता है। आपकी परेशानियों का हल भी मिल सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।


सिंह: कार्यक्षेत्र में आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी। महिला सहकर्मियों का सहयोग आपके काम आएगा। नौकरी में आपको तरक्की मिल सकती है। परिवार में सुख शांति कायम रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके अंदर साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। तली-भुनी चीजें खाने से भी आपको बचना चाहिए।

कन्या: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। जीवन की परेशानी जल्द ही हल हो जाएगी। निजी और सामाजिक दोनों स्तर पर शानदार परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। धन के मामले में दिन बेहतर रहेगा। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला: आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराने पैसे भी वापस मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको अपने जीवन में तरक्की के कुछ मौके मिल सकते हैं। आपके काम को सराहना मिलेगी और आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को आज थोडा अधिक काम करना पड़ेगा। आप काम समय से पूरा करने में सफल भी होंगे। आपको जॉब बदलने के लिए भी ऑफर मिल सकता है। आपके जीवन में प्रेम की बहार आयेगी।

धनु: आज आपको सौभाग्य और सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। व्यवसायियों के लिए समय व्यस्त रहेगा। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है ।

मकर: आज नए तरीके से खुद की छवि को बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे। लोगों पर आपकी बातों का असर होगा। पर्सनल लाइफ में आपको रिश्तों को मजबूत करने के लिए पूरा समय और मौका मिलेगा। अपने साथी के साथ एक मजेदार एक्टिविटी की योजना बनाएं। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है।

कुंभ: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके लिये धन लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। प्रोफेशनल मामलों में दिन आपके लिए फिर भी अपेक्षाकृत बेहतर हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से सब बेहतर रहेगा। आज उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है।

मीन: आप कई मायनों में अपने आपको भाग्यशाली महसूस करेंगे। लॉटरी या शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं। आज कई लोग निर्णय के मामलों में आप पर निर्भर रह सकते हैं। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में अधिक रहेगा। आपके रिश्ते आपकी कुछ बातों से प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है।


April 2020 Festivals: अप्रैल माह में राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे बड़े त्योहार पड़ेंगे, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)