इतिहास में 11 अप्रैल- भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिडी को 2000 में पुलित्ज़र पुरस्कार मिला

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 11 अप्रैल- भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिडी को 2000 में पुलित्ज़र पुरस्कार मिला

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 11 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

11 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • इजरायल में तेल अवीव शहर की 1909 में स्थापना।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की 1919 में स्थापना की गई।
  • ऋषिकेश में स्टील के तारों से बना लक्ष्मण झूला 1930 में जनता के लिये खोला गया।
  • अमेरिका ने 1970 में चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो 13 कार्यक्रम शुरू किया।
  • USSR ने 1972 में अंडर ग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
  • अग्नि 2 मिसाइल का 1999 में परीक्षण किया गया।
  • भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिडी को सन 2000 में उनकी पहली रचना इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़ के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया था।
  • पाकिस्तान ने 2003 में 12वीं बार शारजाह कप जीता।
  • स्वीडन में वैज्ञानिकों ने 2008 में आठ हज़ार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की।

11 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के महान विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का 1827 में जन्म हुआ।
  • महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का 1869 में जन्म।
  • प्रसिद्ध चित्रकार जैमिनी रॉय का 1887 में जन्म 1887।
  • भारतीय गायक और अभिनेता कुन्दन लाल सहगल का जन्म 1904 को हुआ।
  • भारतीय फ़िल्म अभिनेता नवीन निश्चल का जन्म 1946 को हुआ।
  • थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हट्टंगड़ी का 1951 में जन्म।

11 अप्रैल को हुए निधन

  • देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक अनंत लक्ष्मण कन्हेरे का निधन 1910 को हुआ था।
  • प्रसिद्द साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन 1977 को हुआ था।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन 2009 को हुआ था।
  • पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की का निधन 2010 को हुआ था।

    इतिहास में 10 अप्रैल- भारत के छठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का 1995 में निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)