11 मई राशिफल: मकर राशि वालों को करियर में मिल सकता है सुनहरा मौका, इन राशियों को होगा धनलाभ

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 11 May 2020: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 11 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (11 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।  किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। किसी के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको सफलता मिलने के योग हैं।


वृष: आज आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपको काम में सफलता मिलेगी। लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना बन रही है। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। परिवार के प्रति अधिक झुकाव रहेगा। प्यार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।

मिथुन: आज किसी भी प्रकार के रचनात्मक कार्य के लिए दिन अच्छा है। आपके काम की गुणवत्ता में सुधार होगा। आपको किसी पुराने निवेश से आपको लाभ होगा। प्रेम संबंधों में लड़ाई होने की संभावना है। नए रिश्तों की शुरुआत का समय है। दांपत्य जीवन में भी कुछ समस्याएं रह सकती हैं।

कर्क: आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। इंजीनियर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होता नजर आयेगा। आपको अपने विचारों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। आज दोस्तों के साथ खराब हुए रिश्तों में भी सुधार आ सकता है। आपकी परेशानियों का हल भी मिल सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।


सिंह: आज कार्यक्षेत्र में आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी। आपको पुराने मामलों में लाभ हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपको तरक्की मिल सकती है। परिवार में सुख शांति कायम रहेगी। किसी प्रकार की जिद्द यानि हठ करने से बचें। आपके अंदर साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। तली-भुनी चीजें खाने से भी आपको बचना चाहिए।

कन्या: आज का दिन  उत्तम रहने वाला है। जीवन की परेशानी जल्द ही हल हो जाएगी। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। संतान की तरक्की से आप खुश होंगे। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। धन के मामले में दिन बेहतर रहेगा। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला:  आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहतर बनेगी। नौकरी या बिजनेस में बदलाव के विचार को अभी त्याग दें। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। यात्रा पर जाने की संभावना हो तो उसे टाल दें। दाम्पत्य जीवन में रिश्ते और मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। किसी मामले में आपको आज कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है।

धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। प्रेम जीवन में दिन कमजोर रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

मकर: आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। आपको करियर से जुड़ा कई सुनहरा मौका मिलेगा। अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता है। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे। माता-पिता आपकी सफलता से प्रसन्न होंगे। आपके विरोधी कमजोर पड़ेंगे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य स्थल पर आपको सहयोग और प्रशंसा मिल सकती है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है।

मीन: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके कामों में सफलता मिलेगी। आपको नई सोच और विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)