116 अवैध प्रवासियों को लीबिया से नाइजर भेजा गया

  • Follow Newsd Hindi On  

त्रिपोली, 6 फरवरी (आईएएनएस)| अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) ने कहा कि 116 अवैध प्रवासियों को लीबिया से नाइजर भेजा गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आईओएम ने बुधवार को ट्वीट किया, “आईओएम लीबिया के सहयोग से एक चार्टर विमान से 116 नाइजीरियाई प्रवासी कल (मंगलवार) नियामे पहुंचे।”

आईओएम ने कहा, “वहां मौजूद आईओएम स्टाफ ने प्रवासियों को पंजीकरण कराने, स्वास्थ्य मदद और आगे के परिवहन के लिए सहायता की।”


आईओएम एक स्वयंसेवी ह्यूमेनिटेरियन रिटर्न कार्यक्रम चलाता है, जिसके तहत लीबिया में फंसे अवैध प्रवासियों को उनके मूल देश लौटाने की व्यवस्था की जाती है।

आईओएम के अनुसार, लीबिया में इस समय 6,50,000 से ज्यादा अवैध प्रवासी हैं, जिनमें 6,000 को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

दिवंगत नेता मुअम्मर गद्दाफी की सरकार गिरने के बाद से लीबिया में 2011 से असुरक्षा और हिंसा का माहौल होने के कारण अवैध प्रवासी ने उत्तर अफ्रीकी देश से भूमध्य सागर को पार कर यूरोप जाने की कोशिश करते हैं। इनमें ज्यादातर अफ्रीकी प्रवासी हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)