इतिहास में 11 जुलाई- भारतीय लेखक भीष्म साहनी का 2003 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 11 जुलाई- भारतीय लेखक भीष्म साहनी का 2003 में निधन

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 11 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

11 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल 1889 में बना।
  • हॉलीवुड बाउल की शुरुआत 1922 में हुई।
  • ब्रेडमैन ने 1930 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।
  • मार्टिन लूथर किंग जूनियर को 1977 में मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब 1979 में धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी। इसके गिरने से पहले पूरी दुनिया में कयास लगाए जा रहे थे कि यह धरती पर कहां गिरेगी और कितना नुकसान होगा।
  • दुनिया की आबादी ने 1987 में पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।
  • लाहौर में ‘दोस्ती बस’ और दिल्ली से ‘सदा-ए-सरहद’ बस का परिचालन 2003 में हुआ।
  • चर्चित चित्रकार एम. एफ़. हुसैन ने 2007 में न्यूयार्क की कला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
  • फुटबॉल विश्वकप के फाइल में स्पेन ने 2010 में नीदरलैंड को -हराकर खिताब जीता।

11 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • सी. शंकरन नायर का जन्म 1857 में हुआ था। वह भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।
  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का जन्म 1902 में हुआ।
  • 1960 में आज ही के दिन भारतीय फिल्म अभिनेता कुमार गौरव का जन्म हुआ था।

11 जुलाई को हुए निधन

  • कोलकाता आयी पहली विदेशी महिला बेगम रेजाबीबेह सूकिएस का निधन 1630 में हुआ था।
  • 1957 में मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन हुआ था।
  • भारतीय लेखक भीष्म साहनी का निधन 2003 में हुआ था।
  • 2011 में आज ही के दिन परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक – सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का निधन हुआ था।
  • प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का निधन 1912 में हुआ था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)