इतिहास में 12 अप्रैल- मशहूर गीतकार गुलज़ार को 2014 में दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 12 अप्रैल- मशहूर गीतकार गुलज़ार को 2014 में दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 12 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

12 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • रणजीत सिंह ने 1801 में खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।
  • अमेरिका में 1861 में गृह युद्ध शुरू हो गया था।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की 1945 में कार्यालय में मृत्यु।
  • सीरिया पर 1946 में फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
  • डॉ जोेंस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को 1955 में सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
  • सोवियत संघ ने 1961 में पहला इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा।
  • सुडान ने 1973 में अपना संविधान बनाया।
  • भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 1978 में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।
  • अंतरिक्ष यान कोलंबिया 1981 में पहली बार प्रेक्षेपित किया गया।
  • सन 1991 में खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
  • गिरिजा प्रसाद कोइराला 1998 में नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • पाकिस्तान ने 2007 में ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
  • जिम्बाब्वे ने 2009 में अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया।
  • मशहूर गीतकार गुलज़ार को 2014 में वर्ष 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया।

12 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का 1917 में जन्म।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का 1943 में जन्म।
  • प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार सफ़दर हाशमी का 1954 में जन्म।
  • अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गेबार्ड का 1981 में जन्म।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का 1937 में जन्म।

12 अप्रैल को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)