12 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope 12 August | 12 अगस्त, राशिफल : आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, दिन सोमवार है। आज सावन महीने का चौथा और आखिरी सोमवार है। आज द्वादशी तिथि दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक ही है और इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। प्रदोष व्रत भी आज ही होगा। 12 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: कुछ नए अवसर मिलने के योग हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। किसी चोट या मोच से प्रभावित हो सकते हैं। नौकरी में उन्नति के योग हैं। आपको अपने साथी से प्यार और सम्मान प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है। प्रिय लोगों के साथ वाद-विवाद से बचें।


वृष: आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिणाम आपके पक्ष में नहीं होंगे। जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। आर्थिक रूप से आप ठीक रहेंगे । दोस्तों से सलाह लें और सावधानी से आगे बढ़ें। तनाव के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

मिथुन: आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी हो सकती है। काम-काज में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी। कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपकी यात्रा शुभ रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क:आज का दिन शुभ रहेगा। आज ऊर्जावान रहेंगे। गृहणियों को आराम का अच्छा मौका मिलेगा। अपने अधूरे कामों पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। त्वरित निर्णय लें। करियर के मोर्चे पर सफल रहेंगे। सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। लव लाइफ शानदार रहेगा।


सिंह:  भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सपरिवार किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या: आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा। पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला: आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। विपरीत परिस्थितियां से हार नहीं मानें। करियर के मामले में आप सकारात्मक, साहसिक और सही निर्णय लेंगे। रिश्तों में बदलाव के संकेत है। पीठ में दर्द हो सकता है। किसी बिजनेस ट्रिप पर जा सकते हैं। हाल ही में खरीदी गई संपत्ति से अच्छा मुनाफा मिलेगा।

वृश्चिक: आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन अनुकूल है। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं।

धनु: छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक रूप से बेहतरीन समय है। व्यापारी वर्ग वांछित परिणाम प्राप्त करेंगे। सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार में शादी या बच्चे का जन्म हो सकता है। खेलप्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मकर: मेहनत का फल मिलेगा। भाई-बहन से अनबन हो सकती है। बेवजह मजाक करने से बचना चाहिए। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। आप किसी दोस्त से मदद मांग सकते हैं। सेहत ठीक बनी रहेगी। दिनचर्या से थोड़ा ब्रेक लें और बाहर जाएं।

कुंभ: भाग्य का साथ मिलता नज़र रहा है। व्यावसायिक क्षेत्र में नई योजनाएं बना सकते हैं। सामाजिक समारोहों का हिस्सा बनेगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ख़्याल रखें। दोस्तों और रिश्तेदारों संपर्क बनाकर रखें।

मीन: आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जरूरी लोगों से मुलाकात भी हो सकती है।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)