12 फरवरी राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को प्रेम में मिलेगी सफलता, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 12 February 2020 : आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन बुधवार है। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। हम आपको बता रहे हैं आज 12 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (12 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका दिन किताबें पढ़ने में बीत सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बितायेंगे। अगर आज आप कहीं यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें। सेहत अच्छी बनी रहेगी।


वृष: आपकी किस्मत चमक रही है। आज का दिन सफलता से पूर्ण रहेगा। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आएंगे। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है।

मिथुन: निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें। राजनीति के क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति सुर्खियों में रहेंगे। परिवार या पड़ोस में कुछ तनाव हो सकता है। व्यक्तिगत संबंधो को धैर्य से सुलझाएं।

कर्क: आज का दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। रिश्तों के बीच मिठास आएगी। यात्रा से थोड़ी थकान हो सकती है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।


सिंह: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। कपड़े का व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके व्यापार में धन लाभ होने के आसार भी नजर आ रहे हैं। आपके रूखे व्यवहार के चलते जीवनसाथी के साथ थोड़े मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

कन्या: अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिस्थितियां कठिन हो सकती हैं। गलतफहमी होने की संभावनाएं हैं। कार्यस्थल पर संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कोई सकारात्मक काम नहीं हो पाएगा। यात्रा के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है। आप को धन के व्यर्थ व्यय का सामना करना पड़ सकता है।

तुला: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिल्डर्स को किसी नये प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। जीवनशैली में बदलाव करने और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक: आज प्रेम के मामले में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन के लिए खुशी भरा दिन रहेगा। आज आपका जीवन साथी रोमांटिक मूड में होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

धनु: आज आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर व्यय करें। बढ़ा हुआ मनोबल जरूरी कार्यों में सफलता दिलाएगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक हालात मजबूत रहेंगे।

मकर: आज आप काफी रोमांटिक मूड में होंगे। विवाहित लोगों के जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र को बदलने का विचार कर सकते हैं। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।

कुंभ: आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधित कोई बातचीत आगे बढ़ेगी। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन वालों के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी।

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी अधूरे काम में हाथ लगाने से वह जल्द पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति का अवसर मिलेगा। अपने जीवन में व्याप्त नकारात्मकताओं को दूर करें। छात्रों के करियर में उन्नति के नये रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है। पिता से संबंध सुधरेंगे।


Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)