12 मार्च राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए आज तरक्की का दिन, इन 3 राशियों को हो सकता है धनलाभ

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 12 March 2020: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 12 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (12 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगा। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। लवमेट्स के रिश्तों में और मजबूती आएगी। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। घूमने-फिरने में समय बीतेगा। सेहत बढ़िया रहेगा।


वृष: आज का दिन ज्यादातर मामलों में बेहतर रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इससे कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी जेब पर खर्च का बोझ बढ़ेगा। अपने प्रिय के साथ कुछ हसीन पल बिताने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहने से मन हर्षित होगा।

मिथुन: आज आपके लिए आगे बढ़ने का दिन है। आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाएं भी आ सकती हैं। जॉब के लिए समय अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। बेरोजगार युवाओं को योग्यता अनुसार सही काम मिलने के संकेत हैं। आपको कुछ नए लोगों के साथ मिलने का मौका भी मिल सकता है। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पुरानी बीमारियों में राहत मिल सकती है।

कर्क: रचनात्मक लोग जीवन में अच्छा करेंगे। आप दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच पायेंगे। नई परियोजनाएं शुरू की जा सकती हैं। आर्थिक लाभ प्राप्ति के भी प्रबल संकेत हैं। शेयरों में निवेश के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय के लिए समय उत्तम है। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं। आपको आज सेहत के लिहाज से कोई समस्या नहीं रहेगी।


सिंह: आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कुछ लोगों का नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में सुखद नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम जीवन के लिए दिनथोड़ा कमजोर है। संतान को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

कन्या: आज आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगें। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। ऑफिस के किसी काम के लिये आपको छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी। किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए आज का दिन खास है। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे।

तुला: आज विवादों और बहस से दूर रहने की जरूरत है। जल्दबाजी और गुस्सा आपके लिए हानिकारक हो सकता है। दफ्तर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आप नई परियोजनाओं पर काम करेंगे। आपके काम की सराहना भी होगी। निजी जीवन में जल्द ही खुशियां प्राप्त होंगी। जीवन में नए रोमांटिक रिश्ते का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाने में समय बीतेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे के लिए आपको बहुत मेहनत करना होगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

धनु: आज आपको सौभाग्य और सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। व्यवसायियों के लिए समय व्यस्त रहेगा। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है ।

मकर: आज नए तरीके से खुद की छवि को बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे। आप अपनी पसंद के नए स्थलों पर यात्रा कर सकते हैं। अपने साथी के साथ एक मजेदार एक्टिविटी की योजना बनाएं। आपको आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है।

कुंभ: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके लिये धन लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में बोनस मिल सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से सब बेहतर रहेगा। आज कम खर्च में बढ़िया खरीददारी कर लेंगे। आज उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है।

मीन: आपका दिन बेहतर रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको बड़ों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा होगा। कुछ नया काम करने के बारे में सोच विचार करेगें। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)