12 अक्टूबर का इतिहास- मशहूर समाजवादी और स्वतंत्रता सेनानी राममनोहर लोहिया का 1967 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
12 अक्टूबर का इतिहास- मशहूर समाजवादी और स्वतंत्रता सेनानी राममनोहर लोहिया का 1967 में निधन

12 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 12 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

12 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1792:अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलम्बस को मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित किया गया।
  • 1860: ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया।
  • 1901: अमरीकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया था।
  • 1964: विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने आज ही के दिन बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा था।
  • 1998: अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया।
  • 1999: पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ़ सत्ता पर क़ाबिज़।
  • 2000: अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।
  • 2001: संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
  • 2002: बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।
  • 2007: अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
  • 2014: इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।

12 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1888: पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी पेरीन बेन का जन्म।
  • 1908: प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम का जन्म।
  • 1911: डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का जन्म।
  • 1935: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटील का जन्म।
  • 1938: प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार निदा फ़ाज़ली का जन्म।

12 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1967: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डा. राममनोहर लोहिया का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)