12 सितंबर का इतिहास- सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ 1959 में चांद पर पहुंचा, अमेरिका का 2001 में आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान

  • Follow Newsd Hindi On  
12 सितंबर का इतिहास- सोवियत संघ का रॉकेट 'लूना 2' 1959 में चांद पर पहुंचा, अमेरिका का 2001 में आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान

12 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 12 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

12 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1398: तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
  • 1786: लॉर्ड कॉर्नवॉलिस गवर्नर जनरल बना।
  • 1873: पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
  • 1944: अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
  • 1959: तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
  • 1987: इथोपिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1990: पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1991: अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण हुआ।
  • 1997: 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुँचा।
  • 2001: अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
  • 2002: नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।
  • 2004: उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • 2006: पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की।
  • 2007: रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
  • 2008: सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।

12 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1912: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य फ़ीरोज़ गाँधी का जन्म।

12 सितंबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)