12 वर्ष की किशोरी ने अरब सागर में 36 किमी तैरकर बनाया रिकॉर्ड

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के नाविक की 12 वर्षीय पुत्री ने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम बीमारी (एएसडी) के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से अरब सागर में 36 किमी तैरकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।


भारतीय नौसेना के नाविक मदन राय की पुत्री जिया राय खुद भी एएसडी का शिकार हैं। जिया ने बुधवार को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक की दूरी आठ घंटे 40 मिनट में पूरी की।

अधिकारियों ने कहा, यह पिछले साल की तरह एक नया विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले साल एएसडी से संक्रमित जिया समुद्र में 14 किमी तैरने वाली युवा बनी थी।

जिया तड़के तीन बज तक 40 मिनट पर सी लिक पहुंची और उन्होंने तैरना शुरू किया। जिया दोपहर साढ़े बारह बजे गंतव्य स्थान पर पहुंची, जहां उनका दर्शकों ने ताली बजाकर अभिवादन किया।


तैराकी पूरी करने के बाद ग्रेटर मुंबई एमेच्योर एक्वाटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जारिर एन बालिवाला और अन्य ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक कार्यक्रम में ट्रॉफी देकर जिया को सम्मानित किया।

इससे पहले पिछले साल फरवरी में जिया ने गेटवे ऑफ इंडिया से एलेफांटा द्वीप तक तीन घंटे 27 मिनट तैरकर 14 किमी की दूरी तय की थी। इसके साथ ही उन्होंने खुले समुद्र में 14 किमी तैरकर एएसडी से संक्रमित सबसे युवा युवती का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

— आईएएनएस

एसकेबी-जेएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)