दिल्ली में 12 साल की मासूम के साथ रेप, खून से लथपथ मिली बच्ची

  • Follow Newsd Hindi On  
12 Year Old Girl Repaed In Delhi

राजधानी दिल्ली में 12 साल की एक मासूम के साथ दिल दहला देने देने वाली रेप की घटना सामने आई है। दरिंदों ने मासूम के साथ पहले रेप किया गया और उसके बाद उसकी जान लेने की भी कोशिश की गई। 12 साल की मासूम अब अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रही है। ये वारदात राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 12 साल की एक मासूम बच्ची को खून से लथपथ हालात में मंगलवार शाम संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची के पूरे शरीर पर गहरे घाव थे और उसके प्राइवेट पार्ट  से भी लगातार खून बह रहा था। इस मासूम बच्ची का पूरा शरीर खून से लथपथ था।


शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि मासूम के सिर और पीछे के हिस्से  में किसी ने धारदार हथियार से कई वार किए गए है। डॉक्टरों की टीम ने उसे प्रारंभिक उपचार के बाद एम्स के लिए रेफर कर दिया है जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, बच्ची के साथ उस रेप की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जिस समय वो घर पर अकेली थी।

बच्ची की हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है दरिंदों ने हैवानियत की सारी  हदें पार कर दी है। फिलहाल पुलिस ने पोस्को ओर जान से मारने की कोशिश के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मगर अब तक पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)