इतिहास में 12 जुलाई- विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिंदी फिल्मों के अभिनेता दारा सिंह का 2012 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 12 जुलाई- विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिंदी फिल्मों के अभिनेता दारा सिंह का 2012 में निधन

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 12 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का 1823 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1862 में मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
  • बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना 1879 में हुई थी।
  • ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म 1912 में बनी।
  • महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त 1949 में हटाया गया।
  • अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने 1957 में बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
  • भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना 1960 में हुई।
  • दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर 1989 को खोला गया।
  • 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने 1998 में ब्राजील को 3-0 से हराया।
  • भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा 2001 में प्रारम्भ हुई।
  • मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने 2005में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था।

12 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म 100 ईसा पूर्व में हुआ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का 12 जुलाई 1895 को जन्म हुआ।
  • 1909 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के निर्देशक बिमल राय का जन्म हुआ था।
  • क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का 1965 में जन्म हुआ।
  • 1982 में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म हुआ था।
  • नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म 1997 को पाकिस्तान में हुआ।

12 जुलाई को हुए निधन

  • लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी का दिल्ली में 1489 में निधन हुआ।
  • 12 जुलाई 1982 को प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन 1999 को हुआ था।
  • 2012 में आज ही के दिन विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिंदी फिल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन 2013 को हुआ था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)