इतिहास में 13 अप्रैल- 1919 में आज ही के दिन हुआ था जलियांवाला बाग हत्याकांड, 100 साल हुए पूरे

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 13 अप्रैल- 1919 में आज ही के दिन हुआ था जलियांवाला बाग हत्याकांड, 100 साल हुए पूरे

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 13 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

13 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • लाल किले का 1648 में निर्माण पूरा हुआ।
  • सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की।
  • हंगरी 1849 में गणराज्य बनाया गया।
  • सन 1919 में आज ही के दिन ब्रिटिश जनरल डायर ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाकर नृशंस हत्याकांड किया।
  • पेरिस में 1919 में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन हुआ।
  • बेनिटो मुसोलिनी द्वारा 1919 में इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना की गई।
  • भारत में 1939 में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
  • तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच 1944 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
  • सन 1952 में स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
  • अमेरिका ने 1960 में विश्व के पहले परिवहन उपग्रह ‘ट्रांजिट 1 बी’ का प्रक्षेपण किया।
  • अमेरिका ने 1980 में मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
  • भारतीय क्रिकेट टीम ने 1984 में शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
  • लारा दत्ता 2000 में मिस यूनिवर्स चुनी गई।
  • विश्वनाथन आनन्द 2005 में चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने।

13 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • भारत की पहली फिंल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माता, फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म 1890 को हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म 1898 को हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म 1940 को हुआ।
  • भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का 1925 में जन्म।

13 अप्रैल को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)