13 नवंबर का इतिहास- पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह और प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ का जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  

13 November History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 13 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

13 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1918: ऑस्ट्रिया गणराज्य में बना।
  • 1950: तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
  • 1968: पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।
  • 1971: अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचा।
  • 1975: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।
  • 1985: पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।
  • 1997: सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
  • 1998: चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
  • 2004: अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
  • 2008: ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।

13 नवंबर को जन्मे व्यक्ति


  • 1780: पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह का जन्म।
  • 1873: प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश तथा संविधानशास्त्रज्ञ मुकुन्द रामाराव जयकर का जन्म।
  • 1917: प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ का जन्म।
  • 1945: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष  प्रियरंजन दासमुंशी का जन्म।
  • 1968: हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री जूही चावला का जन्म।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)