इतिहास में 13 जुलाई- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2011 में तिहरे बम धमाके हुए

  • Follow Newsd Hindi On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 13 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

13 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने 1803 में पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
  • हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने 1832 में मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
  • स्कॉटलैंड में 1887 को दूसरा रेल पुल शुरु हुआ, जिसका प्रयोग आज भी जारी है।
  • मारकोनी ने 1887 में बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
  • कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने 1905 में ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
  • लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल 1908 में शुरु हुआ।
  • कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए 1923 को प्रचार के मकसद से ‘Hollywood’ लिखा गया था।
  • जतिन्द्र नाथ दास ने 1929 में एतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।
  • आपातकाल के दौरान 1977 में भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गये।
  • देश की आर्थिक राजधानी मुंबई 2011 में तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। ये धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे।

13 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1913 में उद्योगपति तुलसी प्रसाद खेतान का जन्म हुआ था।
  • 1941 में आठवीं लोकसभा की सदस्य टी. कल्पना देवी का जन्म  हुआ था।
  • हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार सुनीता जैन का जन्म 1941 में हुआ था।
  • ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म 1945 में हुआ था।

13 जुलाई को हुए निधन

  • उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन 1995 में हुआ था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)