14 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

14 August Horoscope | 14 अगस्त, राशिफल : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन बुधवार है। आज चतुर्दशी तिथि दोपहर 3 बजकर 46 मिनट तक ही रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। रक्षाबंधन का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा। 14 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज का दिन शुभ है। कई अच्छे अवसर आपके सामने आ सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लक्ष्य की ओर आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। काम का पुरस्कार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताएं।


वृष: शत्रु पराजित होंगे। अपने काम की चीजों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक खुशियों का ध्यान रखेंगे। पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। घर में कुछ परेशानी का माहौल रहेगा। अपने स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करें।

मिथुन: आपकी सेहत में सुधार होगा। करियर में सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी।आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

कर्क: आय में वृद्धि होगी। काम को बढ़ाने की नए सिरे से प्लानिंग कर सकते हैं। बेकार की बातों में न पड़ें। बच्चों की प्रगति से आप खुश होंगे। व्यय की वजह से आप तनाव में रहेंगे। किसी भी मामले में एकतरफा निर्णय ना करें।


सिंह: काम की अधिकता से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। करियर के मामले में चीज़ें सही दिशा में बढ़ेंगी। परिवार वालों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत के प्रति कुछ चिंता हो सकती है ।काम के कुछ नए मौके तलाशने की जरूरत है।

कन्या: कुछ यात्राएं हो सकती हैं। जो सकारात्मक परिणाम लाएंगी। किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें। अधिक तनाव न लें। आपको अपने मन के नकारात्मक भावों से मुक्त होना होगा। करियर में आपको सही दिशा मिलेगी। रिश्ते को सुलझाना बेहतर रहेगा।

तुला: आज भाग्य आपका साथ देगा। विदेशी कामों में भी लाभ मिलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। काम में सफलता मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ मिलकर काम करेंगे। आप समस्याओं का सामना कर पाएंगे।

वृश्चिक: नए लोगों से मुलाकात होगी। अपने आसपास के कुछ लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जॉब और बिजनेस वालों के लिए दिन मीटिंग्स से भरा रह सकता है। बातचीत से रिश्ते में आई समस्याओं का समाधान हो सकता है। पीठ और रीढ़ की हड्डी में दर्द या कुछ तकलीफ हो सकती है।

धनु: आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। इस राशि के छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी।

मकर: परिवार और संतान से खुशिया प्राप्त होंगी। आमदनी के नए साधन बनेंगे। आपको कार्य में लाभ मिलेगा। आपको कोई प्रपोज कर सकता है। काम के तरीकों में बदलाव करने का समय है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, जीत आपकी ही होगी।

कुंभ: आपका कोई जरुरी काम पूरा होगा। करियर के मामले में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। आपके सगे-संबंधी आर्थिक रूप से आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

मीन: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ सफलता मिल सकती है। नई योजनाओं को किसी कारण से स्थगित करना पड़ सकता है। सहयोगियों से धोखा मिल सकता है। किसी रिश्ते में मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तनाव लेना बंद करें।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)