14 फरवरी राशिफल: वृष और मिथुन राशियों के लिए खास रहेगा दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 14 February 2020 : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 14 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (14 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपका मन शांत रहेगा। आप नई चीज़ों पर विचार कर पाएंगे। आप दूसरों के सामने अपनी बात अच्छे से रख पायेंगे। जमीन- जायदाद से जुड़ा कोई मसला आज आपके पक्ष में होगा। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी। प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको आपके परिवार का साथ मिलेगा।


वृष: आज भाग्य प्रबल रहेगा। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दूसरे लोग आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। आपके ज्ञान और अच्छे विचारों में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आएगी। प्रेम जीवन को लेकर बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से कोई गुड न्यूज मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा होगा और इनकम में वृद्धि होगी।

मिथुन: आज काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज सुख भरे पल बिताएंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कहीं दूर यात्रा पर जाने का विचार करेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात बहुत ही फायदेमंद रहेगी।

कर्क: विरोधी आज आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से आज मुलाकात हो सकती हैं। दांपत्य जीवन आज थोड़ा नीरस दिन रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।


सिंह: कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपकी पहचान बनेगी। धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। आपके लिए कोई व्यक्ति मददगार हो सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे।

कन्या: वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित हो सकता है। भूमि खरीद-बिक्री में आर्थिक लाभ संभव है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। परिवार में शादी या संतान के जन्म संबंधित शुभ घटनाएं घटित हो सकती हैं।

तुला: आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। पूरा दिन चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। सेहत में गिरावट आएगी। अकेले वक्त बिताने का मन करेगा। आलस्य के कारण अपने जरूरी कामों को निपटाने में देरी हो सकती है। निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें।

वृश्चिक: नए लोगों से मुलाकात होगी। अपने आसपास के कुछ लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जॉब और बिजनेस वालों के लिए दिन मीटिंग्स से भरा रह सकता है। बातचीत से रिश्ते में आई समस्याओं का समाधान हो सकता है। पीठ और रीढ़ की हड्डी में दर्द या कुछ तकलीफ हो सकती है।

धनु: आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। इस राशि के छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

मकर: परिवार और संतान से खुशिया प्राप्त होंगी। आमदनी के नए साधन बनेंगे। आपको कार्य में लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आपको कोई प्रपोज कर सकता है। काम के तरीकों में बदलाव करने का समय है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, जीत आपकी ही होगी।

कुंभ: आपका कोई जरुरी काम पूरा होगा। करियर के मामले में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। आपके सगे-संबंधी आर्थिक रूप से आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

मीन: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ सफलता मिल सकती है। नई योजनाओं को किसी कारण से स्थगित करना पड़ सकता है। सहयोगियों से धोखा मिल सकता है। किसी रिश्ते में मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तनाव लेना बंद करें।


Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)