14 जून राशिफल: इन 3 राशियों को आज मिलेंगे शुभ समाचार, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, June 14, 2020: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 14 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (14 June 2020 Ka Rashifal):

मेष (Aries Daily Horoscope):

आज अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से समय थोड़ा कमजोर है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम भी ठीक-ठाक है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।


वृष (Taurus Daily Horoscope):

आपको किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश रहेंगे। कार्य में कुछ विलंब के बाद सफलता मिलेगी। धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा। किसी अवैध स्रोत के जरिए धन कमाने का प्रयास ना करें। प्रियजनों के साथ समय बहुत अच्छा गुजरेगा।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope):

शासन पक्ष से कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। करियर में सफलता मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी।आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

कर्क (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। भविष्य की चिंता में अपने वर्तमान को खराब न करें। दांपत्य जीवन आज थोड़ा नीरस दिन रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।


सिंह (Leo Daily Horoscope):

करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी की सेहत के प्रति कुछ चिंता हो सकती है।

कन्या (Virgo Daily Horoscope):

वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। कोई जोखिम न लें। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बहुत जरुरी हो तभी यात्रा करें। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।

तुला (Libra Daily Horoscope):

आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। परिवार में खुशी रहेगी। यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope):

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। आपको कुछ अच्छी सूचनाएं मिल सकती हैं। आर्थिक लाभ या करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत मिल रहे हैं। जॉब और बिजनेस वालों के लिए दिन ऑनलाइन मीटिंग्स से भरा रह सकता है। बातचीत से रिश्ते में आई समस्याओं का समाधान हो सकता है।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे है। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी।

मकर (Capricorn Daily Horoscope):

परिवार और संतान से खुशियां प्राप्त होंगी। आमदनी के नए साधन बनेंगे। आपको कार्य में लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा। काम के तरीकों में बदलाव करने का समय है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, जीत आपकी ही होगी। काम की व्यस्तता ज्यादा होने से थकान महसूस करेंगे।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। काम के मामले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपका कोई जरुरी काम पूरा होगा। करियर के मामले में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इनकम बढ़ाने का कोई जरिया मिल सकता है। प्रेम जीवन में समय बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

मीन (Pisces Daily Horoscope):

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ सफलता मिल सकती है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। संसाधन और सहायता आसानी से मिलेगी। आपको नये रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसी रिश्ते में मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग से कोई घरेलू काम पूरा करेंगे। दोस्तों से आपके रिश्ते मधुर होंगे। तनाव लेना बंद करें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)