14 नवंबर का इतिहास- स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 1889 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
14 नवंबर का इतिहास- स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 1889 में जन्म

14 November History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 14 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

14 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1681: ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
  • 1922: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BCC) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
  • 1973: ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
  • 2002: चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2006: भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
  • 2007: डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।

14 नवंबर को जन्मे व्यक्ति


  • 1889: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म।
  • 1911: भारत प्रसिद्ध हिन्दी कवि बलवीर सिंह रंग का जन्म।
  • 1926: स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक पीलू मोदी का जन्म।
  • 1971: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट का जन्म।

14 नवंबर को हुए निधन

  • 1967: भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का निधन।
  • 2010: भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मीचंद जैन का निधन।
  • 2013: प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक हरिकृष्ण देवसरे का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)