14 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 14 September 2019 :  आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन शनिवार है। आज पूर्णिमा तिथि सुबह 10 बजकर 03 मिनट तक ही रहेगी। उसके बाद आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जायेगी। इसलिए प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध आज ही किया जाएगा। हम आपको बता रहे हैं आज 14 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। रिश्तों के मामले में नयापन आयेगा। आप करियर में कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।


वृष:  आपके काम सफल होंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। कुछ अनावश्यक खर्चें भी सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। घर परिवार का ख्याल रखें। स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगाI

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। मांगलिक कार्यों की तैयारी में लगे रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। करीबी लोगों से धोखा मिल सकता है। आज निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।

कर्क: आज अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश और नौकरी में लाभ मिलेगा। किसी बात के लिए जिद न करें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। अपनी गलतियों से सीख लें। आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें।


सिंह: आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। कंप्यूटर के छात्र के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है।

कन्या: आज आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

तुला:  आज का दिन शुभ रहेगा। किसी बड़े प्रोजक्ट की रूपरेखा तैयार होगी। आपसी समझौते से जमीनी विवाद हल होंगे। मन में किसी बात को लेकर द्वंद्व बना रहेगा। वाहन व मशीनरी वगैरह के इस्तेमाल को लेकर सावधान रहें।

वृश्चिक: आज खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। धन संबंधी कोई बुरी खबर मिल सकती है। आज किसी को उधार न दें। अपने कार्य करने के तरीकों को समय के साथ बदलना समझदारी रहेगी।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्यभार अधिक रहेगा। मन इधर उधर भटकता रहेगा। पारिवारिक आयोजनों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे होंगे।

मकर: आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से यह बहुत अच्छा समय है। व्यापारी वर्ग को अच्छे परिणाम मिल सकते है। सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त करने के शुभ संकेत है। परिवार में शादी या बच्चे का जन्म हो सकता है। खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ: आज कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी होंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला है, तो वो आज आपके पक्ष में रहेगा।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी संत पुरुष के दर्शन हो सकते हैं। कारोबार और परिवार में सामंजस्य बनेगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। विदेश यात्रा होने के आसार हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)