14 सितंबर का इतिहास- संविधान सभा ने 1949 में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया

  • Follow Newsd Hindi On  
14 सितंबर का इतिहास- संविधान सभा ने 1949 में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया

14 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 14 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

14 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1770: डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
  • 1883: विलियम वेंटिक भारत में पहला गवर्नर जनरल बनकर आया।
  • 1917: रूस आधिकारिक तौर पर एक गणतंत्र घोषित हुआ।
  • 1949: संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।
  • 1959: लूना- 2 चंद्रमा की सतह पर उतरा। यह चंद्रमा की सतह तक पहुँचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु थी। इसने सोवियत संघ और अमेरिका में अंतरिक्ष स्पर्धा की शुरुआत की।
  • 1960: खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
  • 1985: ब्रिटेन का पूर्व सोवियत संघ के 25 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश देने के बाद जैसे को तैसा की नीति अपनाते हुए सोवियत संघ ने भी रूस में कार्यरत 25 ब्रितानी राजनयिकों को फ़ौरन देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया।
  • 1998: माइक्रोसॉफ्ट, जेनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में उसकी कीमत 261 अरब डॉलर आँकी गइ।
  • 2000: माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. की लांचिंग की।
  • 2007: जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रेक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
  • 2009: भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।

14 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1914: फ़िल्म निर्देशक गोपालदास परमानंद सिप्पी का जन्म।
  • 1923: प्रख्यात धाराशास्त्री व पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी का जन्म।
  • 1930: फ़िल्म निर्माता राजकुमार कोहली का जन्म।
  • 1963: भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह का जन्म।

14 सितंबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)