Thailand के राजा की गर्लफ्रेंड की 1400 Nude Photos हुईं लीक, रानी पर लग रहा आरोप

  • Follow Newsd Hindi On  

Thailand: थाईलैंड (Thailand) के राजा महा वजिरालोंगकोर्न (Maha Vajiralongkorn) की गर्लफ्रेंड सीनीत वोंगवजिरापकडी की 1,400 से अधिक हैक की गई तस्वीरें कथित तौर पर उसके शाही परिवार के झगड़ों के बीच उन्हें शर्मिंदा करने की कोशिश में लीक की गई हैं। इनमें सैकड़ों तस्वीरें न्यूड हैं।


कहा जा रहा है कि फोटो लीक के होने के पीछे राजा की पत्नी सुथिडा और गर्लफ्रेंड सीनीत के बीच झगड़ा है। ये तस्वीरें सुनियोजित तरीके से लीक की गई हैं। यह पहली बार नहीं है कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए थाई शाही परिवार की तस्वीरें लीक हुई हैं।

 


दरअसल पिछले साल ही थाईलैंड के राजा की गर्लफ्रेंड को जेल में बंद कर दिया गया था। उन पर रानी सुथिडा की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया था। राजा की गर्लफ्रेंड सीनीत हाल ही में जेल से बाहर आई हैं और दोबारा वह राजा के करीब पहुंचीं। इसी दौरान उनकी सैकड़ों न्यूड फोटो लीक कर दी गईं।

बता दें, थाईलैंड के राजा ने चार शादियां की हैं। 68 साल के राजा ने वजिरालोंगकोर्न ने 2019 में चौथी शादी सुथिडा से की थी। तीन रानियों से उनके सात बच्चे हैं। अब पिछली तीनों पत्नियों के साथ उनका तलाक हो चुका है।

42 साल की रानी सुथिडा और 35 साल की गर्लफ्रेंड सीनीत, दोनों ही राजा के महल में सीनियर ऑफिसर के रूप में काम कर चुकी हैं। सुथिडा पहले थाई एयरवेज में फ्लाइट क्रू के रूप में भी काम कर चुकी हैं, जबकि सीनत आर्मी नर्स रहीं हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)