इतिहास में 14 जुलाई- प्रसिद्ध संगीत निर्देशक मदन मोहन का 1975 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
मदन मोहन ये सदाबहार नगमें, आज भी लोगों के मनपसंद

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 14 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • मुगल बादशाह शाहजहां ने 1636 में औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1798 में ‘राजद्रोह एक्ट’ को मंजूरी दी। इसके बाद सरकार के खिलाफ गलत या भ्रम फैलाने वाली बात लिखना, छापना या बोलना अपराध बन गया।
  • कृत्रिम तौर पर (मशीन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन 1850 में हुआ।
  • कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने 1861 में मशीनगन बनाई।
  • अमेरिका के मोन्टाना प्रांत की राजधानी हेलेना में 1864 को सोने की खोज।
  • पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने 1914 में हासिल किया।
  • हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान 1927 में शुरू हुई।
  • नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान 2015 में बना।

14 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का जन्म 1856 में आज ही के दिन हुआ था।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का 1902 में जन्म हुआ था।
  • 1942 में आज ही के दिन नौवीं लोकसभा के सदस्य के. कालीमुत्तु का जन्म हुआ था।
  • टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म 1945 में हुआ था।

14 जुलाई को हुए निधन

  • प्रसिद्ध संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन 1975 में हुआ था।
  • 2003 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)