इतिहास में 14 मई- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का 1923 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 14 मई- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का 1923 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 14 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

14 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • थॉमस एडिसन 1879 में यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।
  • सन 1908 में पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
  • कुवैत 1963 में संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।
  • अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 1973 में सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।
  • नासा ने 1981 में स्पेश व्हिकल S-192 लांच किया।
  • सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में 1999 में शुरुआत।
  • टाइम्स एनआईई ने 2008 में इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।
  • ब्राजील 2013 में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।

14 मई को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चन्द्र गुहा का जन्म 1892 में हुआ।
  • 1883 में प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का जन्म हुआ।
  • भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का जन्म1923 में हुआ।
  • 1981 में भारतीय आविष्कारक और कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रणव मिस्त्री का जन्म हुआ।
  • आज ही के दिन 1984 में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म हुआ।

14 मई को हुए निधन

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एन.जी.चन्दावरकर का 1923 में निधन हुआ।
  •  1963 में प्रख्यात विद्वान् तथा राजनीतिक नेता डॉक्टर रघुवीर का निधन हुआ।
  • प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचन्द्र माथुर का 1978 में निधन हुआ।
  •  2010 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि वृंदा करंदीकर का निधन हुआ।
  • तमिल विद्वान् एवं लेखक कंडासामी कुप्पुसामी का निधन 2016 मे हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)