15 अगस्त का इतिहास- स्वतंत्रता दिवस, भारत को 1947 में अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई

  • Follow Newsd Hindi On  

15 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 15 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

15 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • पनामा शहर 1519 में बनाया गया।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1772 में विभिन्न जिलों में अलग सिविल और आपराधिक अदालत के लिए फैसला लिया।
  • ईस्ट इंडिया रेलवे ने 1854 में कलकत्ता(अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ।
  • स्वतंत्रता दिवस – भारत को 1947 में अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • रक्षा वीरता पुरस्कार- परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र 1947 में स्थापित किया गया।
  • बहरीन ब्रिटेन के शासन से 1971 में आजाद हुआ।
  • पोस्टल इंडेक्स नंबर (PIN) कोड 1972 में लागू किया गया।
  • बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन 1975 में हुआ।
  • राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का 1982 को दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
  • जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण 1990 में किया गया।
  • ब्रायन लारा 2004 में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
  • स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2008 में संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

15 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म 1769 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी, कवि, प्रकांड विद्वान, योगी और महान दार्शनिक बहुमुखी प्रतिभा के धनी अरविंद घोष का जन्म 1872 को हुआ था।
  • भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ का जन्म 1912 को हुआ था।
  • चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाने वाले प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का जन्म 1938 को हुआ था।

15 अगस्त को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)