15 दिसंबर राशिफल: कन्या राशि वालों को मिल सकता है बढ़िया जॉब ऑफर, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Rashifal 15 December Hindi : आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और दिन रविवार है। तृतीया तिथि आज 7 बजकर 18 मिनट तक ही रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि शुरु हो जाएगी। अतः संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत आज ही होगा। हम आपको बता रहे हैं आज 15 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (15 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो आराम से पूरा होगा। आप लोई नई योजना बना सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होगी। हर कार्य में परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।


वृष: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। छोटे भाई बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे। मित्रों को भी आज आपसे मुलाकात करने का अच्छा मौका मिलेगा।

मिथुन: आपका काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। कार्य में सफलता मिलेगी। शिक्षा के मामले में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। प्रोफेशनल फ्रंट पर दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। निजी जीवन में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। अपने प्रियजनों की जरूरतों को नजरंदाज न करें। अपने स्वभाव और विचारों में अड़ियल न बनें।

कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको आस-पास हर चीज़ पर नज़र रखने की जरूरत है। आपको किसी से मदद भी मांगनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना रहेगी।


सिंह: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। सर्दी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कन्या: आज का दिन बेहतर रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आपकी जरूरतें आराम से पूरी होंगी। बड़े भाई- बहनों का प्रेम मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब ऑफर भी मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में समरसता आयेगी।

तुला: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आप किसी टूर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। मित्रों से आपका मनमुटाव हो सकता है। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने के लिए सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें नहीं तो समस्याएं आ सकती हैं।

वृश्चिक: आपमें आज ऊर्जा अधिक बनी हुई है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति आ सकती है। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है।

धनु: आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पायेगी। किसी और की बात पर सोच विचार कर के ही भरोसा करें। धन का निवेश करने से बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें।

मकर: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। संयम से निर्णय लेने पर सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। किसी काम में मित्र का सहयोग ले सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कुंभ: आज आपमें सकारात्मक ऊर्जा भरी रहेगी। आज का दिन नया कारोबार शुरू करने के लिए उत्तम है। आपके सभी काम समय के साथ बन जाएंगे। निजी और व्यावसायिक जीवन में तालमेल बनाने में सफलता मिलेगी। घर परिवार पर ध्यान देंगे। समाज के लिए कोई अच्छा काम करेंगे। घर बनाने की सोच रहे हैं तो आज इस दिशा में कदम उठाएं।

मीन: आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप नए-नए आईडिया लेकर आगे बढ़ेंगे। नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस कायम होगा। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव रह सकता है। आपकी सेहत बेहतर होगी।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

15 दिसंबर का इतिहास: भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्‍लभभाई पटेल का 1950 में निधन

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)