15 जुलाई राशिफल: सिंह समेत इन राशियों को हो सकता है धनलाभ, जानें कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 15 July, 2020: आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 15 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (15 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप हर काम पूरे मन से करेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। परिवार से दूरी बन सकती है। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। सेहत में सुधार होगा।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।  छोटे भाई-बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज आपके निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में आपका विवेक बहुत काम आएगा। ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। व्यापार में तरक्की होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भावनाओं पर काबू रखें। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना रहेगी।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में समय अनुकूल रहेगा। परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज का दिन बेहतर रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आपकी जरूरतें आराम से पूरी होंगी। बड़े भाई- बहनों का प्रेम मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब ऑफर भी मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में समरसता आयेगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आप किसी टूर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। मित्रों से आपका मनमुटाव हो सकता है। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने के लिए सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें नहीं तो समस्याएं आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज आपके अंदर आज गजब की फुर्ती रहेगी। आप हर काम को बड़ी जल्दी निपटा लेंगे। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं। आपके जीवन में उन्नति होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ रहेगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे। बुजुर्गों की सेहत की चिंता सताएगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। कामों में सहायता आसानी से मिलेगी। आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। जिससे आप सभी परेशानियां हल कर पाएंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी सेहत संबंधी लक्षण को अनदेखा न करें।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपके रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे। धन लाभ की स्थितियां भी बन सकती हैं। ऑफिस में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए व्यक्तियों से मुलाकात होने के योग हैं। किसी भी मामले में जल्दबाज़ी न करें। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। रिश्तों में और भी अधिक मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। कुछ चीजों से आप तनावमुक्त हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके बॉस आपसे खुश होंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)