15 मार्च राशिफल: मेष राशि वालों के सोचे हुए काम होंगे पूरे, जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 15 March 2020: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की की सप्तमी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 15 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (15 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। लोगों में आपका प्रभाव रहेगा। कुछ कामों में आपको काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय-ठीक-ठाक रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय मिलेगा।


वृष: आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में मुनाफा होने से पैसों की आवक होगी। नए जॉब या बिजनेस का ऑफर मिल सकता है। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। साथ काम करने वाले भी आपको मदद करेंगे। ख्याति मिलने के भी योग हैं। दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप स्वास्थ्य से कमजोर पड़ेंगे और बीमार पड़ सकते हैं।

मिथुन: आज का दिन अच्छा रहेगा। नए काम के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय में तरक्की करेंगे। नौकरी में सफलता जरूर मिलेगी। आपको अपने दोस्तों और पुराने साथियों से कुछ मदद मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। खर्चों में अधिकता होने से मन में चिंताएं बढ़ेंगी। अति अक्रामकता से बचें। प्रेम जीवन में स्थिति अच्छी है।

कर्क: आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। किसी मनपसंद काम को करने से आपको संतुष्टि मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। धन लाभ भी होगा। अपने प्रिय संग साथ बिताने का पूरा मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी जीवन साथी से रिश्ते सामान्य रहेंगे।


सिंह: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। आपके फैसलों का फायदा आपको मिलेगा। आपकी छवि में भी सुधार हो सकता है। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे।

कन्या: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। क्रोध पर काबू रखें। जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें। परिवार का माहौल परेशानी दे सकता है। आध्यात्मिक उन्नति के लिए दिन अच्छा है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला:  आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। आज आप अपने आय को बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। आपको नए विचारों पर काम करना चाहिए। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। पार्टनरों से तालमेल बैठेगा।

वृश्चिक: आज आपके अंदर आज गजब की फुर्ती रहेगी। आप हर काम को बड़ी जल्दी निपटा लेंगे। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा।

धनु: आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पहले किये गये अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिल सकता है। आप करियर में आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में आपको लोगों से सहयोग मिलता रहेगा। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

मकर: अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। आज काम में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। जिससे आप सभी परेशानियां हल कर पाएंगे। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी सेहत संबंधी लक्षण को अनदेखा न करें।

कुंभ: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके लिए व्यवसायिक जीवन में उन्नति का मार्ग खुलेगा। नौकरी में प्रमोशन होने के योग हैं। व्यापार में जिस टेंडर या प्रोजेक्ट का कुछ समय से इंतज़ार था वह आपको मिल जाएगा। नए लोगों से मेल जोल बढ़ेगा। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। प्रमोशन के चांसेज बढ़ेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी।

मीन: आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। कुछ चीजों से आप तनावमुक्त हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। करियर या पर्सनल लाइफ में परेशानी जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)